फॉर्मूला वन ड्राइवर सर्जियो पेरेज कोरोना वायरस की जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद इस हफ्ते स्पेनिश ग्रांप्री में हिस्सा लेंगे, उनकी टीम ने गुरूवार को कहा कि संचालन संस्था एफआईए ने उन्हें मोंटमेलो में रेस के लिए पैडॉक पर वापसी की मंजूरी दे दी।
पिछले महीने मेक्सिको में अपने घर से लौटने के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके कारण वह इंग्लैंड में सिल्वरस्टोन में हुई दो रेस में शिरकत नहीं कर पाए थे। सत्र की पहली पांच रेस के बाद कोई अन्य फॉर्मूला वन ड्राइवर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया है।