फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेस और पृथ्वी में तीसरा शतरंज महामुकाबला कल, 50 वर्ष पूर्व खेला गया था पहला मुकाबला

Mon, 08 Jun 2020 12:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पृथ्वी से रूसी ग्रैंडमास्टर कर्जाकिन तो अंतरिक्ष से अनातोली और वैगनर चलेंगे चाल  
  • 50 वर्ष पूर्व (9 जून 1970) को खेला गया था पहला मुकाबला
विज्ञापन
Chess
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में मंगलवार को आसमान और पृथ्वी के बीच शतरंज का एक महामुकाबला खेला जाएगा। शह और मात के इस खेल में अंतरिक्ष की एक टीम भी हिस्सा लेगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अंतरक्षि यात्री अनातोली इविनेशिन और इवान वैगनर पृथ्वी की ओर से खेलने वाले ग्रैंडमास्टर सर्गेई कर्जाकिन से मुकाबला करेंगे। यह मैच 9 जून 1970 को पहली बार पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच खेले गए शतरंज के  मुकाबले की 50वीं वर्षगांठ पर खेला जाएगा। कर्जाकिन रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियन रह चुके हैं। शतरंज के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।

विज्ञापन


होगा लाइव प्रसारण :
अनातोली और वैगनर आईएसएस से जबकि कर्जाकिन मॉस्को म्यूजियम ऑफ कॉस्मोनॉटिक्स से चाल चलेंगे। खिलाड़ी एक टैबलेट पर अपनी चाल चलेंगे। खेल का लाइव प्रसारण रूसी समय से 12 बजे से किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग रूसी और अंग्रेजी में की जाएगी। यह तीसरा मौका होगा जब अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच यह अनोखा मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले साल 2008 में भी ऐसा मैच खेला गया था, जिसमें पृथ्वी की जीत हुई थी। तब नासा ने यूएस चेस फेडरेशन के साथ मिलकर इसका आयोजन किया था।

पहले मुकाबले की 50वीं वर्षगांठ :
यह मैच अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच खेले गए पहले मुकाबले की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है। तब इसमें अंतरिक्ष की ओर से सोवियत अंतरिक्ष यान सोयुज -9 सी के पायलट-कॉस्मोनॉट एंड्रीयन ग्रिगोरीविच निकोलेव और विताली इवानोविच सेशियानोव ने जबकि पृथ्वी की तरफ से निकोलाई पेत्रोविच कामैनिन और पायलट-कॉस्मोनॉट विक्टर गोरबाटको ने भाग लिया था। यह मैच ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले में आपसी संचार के लिए रेडियो की मदद ली गई थी। मैच के लिए जीरो ग्रेविटी की परिस्थितियों के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए शतरंज का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें