फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: बिना दर्शकों के हो सकता है टोक्यो ओलंपिक, जापान ने निकाला कोरोना से पार पाने का तरीका

Fri, 25 Jun 2021 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

इससे पहले बीते सोमवार को हाशिमोतो ने घोषणा की थी कि मैच स्थलों पर 10,000 तक दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को कहा कि 'खेलों के महाकुंभ' को दर्शकों के बिना आयोजित करना अब भी एक विकल्प है। हाशिमोतो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि दर्शकों के बिना ओलंपिक का आयोजन करना अब भी एक विकल्प है।' उन्होंने कहा, 'स्थिति समय-समय पर बदल रही है और इसलिए हमें लचीलापन अपनाना होगा और किसी भी बदलाव के लिए तुरंत तैयार रहना चाहिए। दर्शकों के बिना खेलों का आयोजन एक विकल्प है।' बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को हाशिमोतो ने घोषणा की थी कि मैच स्थलों पर 10,000 तक दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी और किसी भी स्टेडियम में उसकी क्षमता से 50 प्रतिशत से अधिक दर्शकों को नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें