फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमोतो ने दिया आश्वासन, रद्द नहीं होगा ओलंपिक, तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजन

Fri, 16 Apr 2021 11:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति की प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने शुक्रवार को दुनिया को आश्वासन दिया कि एक बार स्थगित हो चुके ओलंपिक खेल तीन महीने से कुछ अधिक समय बाद शुरू होंगे। हाशिमोतो ने कहा कि जापान में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बावजूद इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा। हाशिमोतो से प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पूछा गया था कि क्या ऐसे हालात हैं जिनमें ओलंपिक को रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन


हाशिमोतो ने कहा, टकई चिंताएं हैं लेकिन टोक्यो 2020 आयोजन समिति खेलों को रद्द करने के बारे में नहीं सोच रही। एलडीपी में दूसरे नंबर के व्यक्ति निकाई से गुरुवार को साक्षात्कार के दौरान जब पूछा गया था कि खेलों को रद्द करना अब भी विकल्प है तो उन्होंने कहा था, बेशक। अगर टोक्यो ओलंपिक से संक्रमण के मामलों में इजाफा होता है तो ओलंपिक के आयोजन का कोई मतलब नहीं है। निकाई ने बाद में अपनी बात से पीछे हटने का प्रयास किया और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि सुरक्षित ओलंपिक के आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास करने की सरकार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें