फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: सीमा ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, सुमित को रजत

Sat, 08 May 2021 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोफिया

सार

सीमा ने यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पोलैंड की अन्ना लुकासियाक को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । अब वह इक्वाडोर की लूसिया यामिलेथ येपेज गुजमैन से खेलेगी । भारत की विनेश (53 किलो) , अंशु मलिक (57 किलो) और सोनम मलिक (62 किलो) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सीमा बिस्ला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा बिस्ला टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की चौथी महिला पहलवान बन गई जिसने विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के 50 किलोवर्ग के फाइनल में जगह बनाई जबकि सुमित मलिक को घुटने की चोट के कारण फाइनल से पीछे हटकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा ।

विज्ञापन


सीमा ने यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पोलैंड की अन्ना लुकासियाक को 2 . 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । अब वह इक्वाडोर की लूसिया यामिलेथ येपेज गुजमैन से खेलेगी । भारत की विनेश (53 किलो) , अंशु मलिक (57 किलो) और सोनम मलिक (62 किलो) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं।

भारत की निशा 68 किलो और पूजा 76 किलोवर्ग में हारकर बाहर हो गई हैं । वहीं पुरूष वर्ग में मलिक 125 किलोवर्ग के फाइनल में नहीं उतरे । उनके कोच जगमंदर सिंह ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास के दौरान उन्हें दाहिने घुटने में चोट लगी थी लेकिन वह ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिये खेल रहे थे ।
विज्ञापन


इससे पहले हाल ही में अलमाटी में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा ने बेलारूस की अनास्तासिया यानोतावा को 8 . 0 से हराया । उसने स्वीडन की एम्मा जोन्ना डेनाइस को 43 सेकंड बाकी रहते मात दी ।

निशा (68 किलो) को क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की मिमि रिस्तोवा ने तकनीकी कौशल के आधार पर हराया । निशा ने पहले दौर में पोलैंड की नतालिया इवोना को मात दी थी । वहीं पूजा 76 किलो वर्ग में लिथुआनिया की कामिले जी से 3 . 4 से हार गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें