फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 सत्र के बाद छूटेगा फेरारी और सेबेस्टियन वेटल का साथ

Tue, 12 May 2020 03:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेबेस्टियन वेटल - फोटो : social media
विज्ञापन

चार बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेटल ने मंगलवार को कहा कि वह इस सत्र के बाद फेरारी का साथ छोड़े देंगे और यह दोनों पक्ष का संयुक्त फैसला है। वेटल के स्थान पर किसी अन्य ड्राइवर का चयन अभी तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन


वेटल ने इससे पहले रेडबुल की तरफ से एफवन में शानदार प्रदर्शन किया था और वह 2015 में फेरारी से जुड़े थे। इस 32 वर्षीय जर्मन ने फेरारी के बयान में कहा कि स्कूडेरिया फेरारी के साथ मेरा रिश्ता 2020 के अंत में समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस खेल में सर्वश्रेष्ठ संभावित परिणाम हासिल करने के लिए सभी पक्षों के लिए बेहतर तालमेल बिठाना जरूरी है। टीम और मुझे लगा कि इस सत्र से आगे भी साथ में बने रहने की आम इच्छा अब नहीं रह गई है। फेरारी की तरफ से वेटल ने 14 रेस में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें