फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल

Wed, 27 Feb 2019 09:06 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saurav ghoshal
विज्ञापन

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पीएसए विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। सौरव ने वेल्स के  जोएल मेकिन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-13, 11-7, 11-7, 13-11 से पराजित किया।

विज्ञापन


छह साल बाद इस चैंपियनशिप के अंतिम आठ में पहुंचे सौरव का सामना अब जर्मनी के तीसरे वरीय सिमोन रोसनर से होगा। इससे पहले सौरव 2013 में भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। ग्यारहवें वरीय सौरव को गैरवरीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत के लिए जूझना पड़ा।

सौरव ने 2017 में मुंबई में सीसीआई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेकिन को हराया था, लेकिन उन्होंने यहां कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। मेकिन ने काफी संघर्ष के बाद पहला गेम जीता लेकिन सौरव अगले तीन गेम जीतकर मैच अपने नाम करने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें