फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषाल स्क्वाश सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे, व्यस्त कार्यक्रम बताई वजह

Mon, 05 Nov 2018 09:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव घोषाल
विज्ञापन

भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सोमवार को यहां कहा कि वह आगामी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे।  विश्व रैंकिंग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी सौरव बुधवार से शुरू हो रहे 30,000 डालर इनामी राशि वाली कोलकाता इंटरनेशनल मीट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। 

विज्ञापन


12 बार के इस राष्ट्रीय चैम्पियन ने कहा, 'इस महीने के आखिर में हांगकांग में बड़ी प्रतियोगिता है और तीन से नौ दिसंबर तक मिस्र में भी एक प्रतियोगिता है। इस तरह अगस्त में हुए एशियाई खेलों से चार महीने में मैं नौ प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा हूं।' सौरव ने 17 साल की उम्र से अब तब सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले महीने नयी दिल्ली में होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें