फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव घोषाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रैंकिंग में पहुंचने वाले बने पहले भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी 

Mon, 01 Apr 2019 07:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरभ घोषाल
विज्ञापन

सौरव घोषाल सोमवार को पीएसए विश्व रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरूष स्क्वाश खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल इससे पहले विश्व रैंकिंग में शीर्ष दस में जगह बना चुकी हैं। 

विज्ञापन


घोषाल हाल के अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। घोषाल ने अपने करियर में पहली बार शिकागो में 2018-19 पीएसए विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। उन्होंने ज्यूरिख में ग्रासहोपर कप में भी अंतिम आठ में प्रवेश किया था। 

मिस्र के विश्व चैंपियन अली फराग ने इस बीच अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। महिला रैंकिंग में जोशना भारत की सर्वोच्च रैकिंग वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं। वह अभी 15वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें