अनुभवी खिलाड़ी सौरव घोषाल, हरिंदर पाल संधू और 17 बार की रिकॉर्ड चैंपियन जोशना चिनप्पा ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। संधू ने गोवा के युवा खिलाड़ी यश फडते को 11-7, 11-2, 11-7 से, घोषाल ने रूतविक राव को 11-3,11-3, 11-1 से और चिनप्पा ने सचिका बालवानी को 11-4,11-2,11-4 से पराजित किया। दिल्ली की सान्या वत्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उर्वशी जोशी को 11-5, 9-11, 8-11,11-8, 11-3 से मात दी।