फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF World Cup: सौरभ-मनु की जोड़ी ने 10 मी एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता रजत पदक

Sat, 26 Jun 2021 06:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्रोएशिया

सार

टूर्नामेंट के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गई।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी और मनु भाकर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरभ चौधरी और मनु भारत की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गई।

विज्ञापन

 


वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ही अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी कांस्य पदक के मुकाबले में गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से 7-17 से हार गई। लेकिन भारतीय राइफल निशानेबाजों के लिये 10 मीटर एयर मिश्रित स्पर्धा में दिन खराब रहा। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं। इलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी दूसरे क्वालीफिकेशन दौर में पहुंची, जिसमें वे 416.1 अंक के कुल स्कोर से छठे स्थान पर रहे।

अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी पहले क्वालीफाइंग की बाधा पार नहीं कर सकीं और 15वें स्थान पर हीं। सौरभ और मनु के रजत पदक से भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीत लिए हैं। इन दोनों निशानेबाजों ने पहले एक एक कांस्य पदक जीते थे। सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुरुआती दिन कांस्य पदक जीता था। वहीं मनु, यशस्विनी और राही सरनोबत की पिस्टल महिला टीम ने दूसरे दिन कांसा जीता था। टोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें