दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी जी साथियान शनिवार को जापान की प्रीमियर टेबल टेनिस लीग टी लीग से करार करने वाले पहले भारतीय बन गए।
साथियान लीग में ओकायामा रिवेट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसने 2018 में जापान में पहली पेशेवर लीग शुरू की थी। साथियान ने पिछले महीने जर्मनी में अपने क्लब एसएसवी ग्रुनवेटर्सबाश की ओर से खेलते जुए जर्मन कप जीता था।