फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप: जी साथियान ने जीता पहला राष्ट्रीय खिताब, फाइनल में शरथ कमल को हराया

Tue, 23 Feb 2021 07:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शरत के दसवें खिताब का सपना तोड़ पहली बार बने विजेता 
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाते रहे धमाल पर राष्ट्रीय खिताब रहा दूर
विज्ञापन
जी साथियान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने मंगलवार को 82वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शरथ कमल को 4-2 से हराकर पहली बार राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में नौ बार के चैंपियन शरथ को 11-6, 11-7, 10-12, 7-11, 11-8, 11-8 से हराया। साथियान को खिताबी जीत के लिए दो लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि मिली।

विज्ञापन


राष्ट्रीय चैंपियन बनते ही साथियान अपने कोच एस रमन के गले लगकर रोने लगे। चार बार के राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके रमन की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दरअसल यह रमन ही हैं जिन्होंने साथियान के लिए पिछले कुछ वर्षों में कोच की ही नहीं बल्कि पिता की भूमिका भी निभाई है। पांच वर्ष पहले ही साथियान के पिता ज्ञानशेखरन की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। ज्ञानशेखर अपने बेटे को टेबल टेनिस में सफल होते देखना चाहते थे, लेकिन उनके सामने सथियन राष्ट्रीय चैंपियन तक नहीं बने।

साथियान ने पिता की मृत्यु के बाद अपनी दो बहनों में से एक की शादी की और वह इस वक्त मां का सहारा बने हुए हैं। रमन खुलासा करते हैं सथियन के पिता सेवानिवृति के कुछ समय बाद ही कैंसर का शिकार हो गए और दो माह में उनकी मृत्यु हो गई। सथियन उस वक्त टूट सा गया था, लेकिन यहां से उसने अपने को टेबल टेनिस में झोंक दिया। तभी वह उसे हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाडने के लिए प्रेरित करते रहे। यही कारण है कि इस राष्ट्रीय खिताब को जीतकर वह भावुक हो गए और साथियान भी अपने पिता को यादकर रो पड़े। रमन के मुताबिक साथियान ने इस खिताब को अपने पिता को समर्पित किया है।
विज्ञापन


खिताब जीतने के बाद क्या बोले साथियान
खिताब जीतने के बाद कहा, 'तीसरी बार में मैं भाग्यशाली रहा। मेरे कंधे से बड़ा बोझ उतर गया। यह अच्छा मुकाबला था और वह जीत का हकदार था।'

हार के बाद शरथ बोले- यहां हुई चूक
शरत ने हार के लिए पांचवें गेम में एकाग्रता गंवाने को जिम्मेदार ठहराया जबकि वह 8-6 से आगे चल रहे थे। उन्होंने कहा, 'उस समय दो बड़ी गलतियों का खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा। लेकिन साथियान ने तीसरे गेम में मुझे वापसी का मौका दिया। यह खेल का हिस्सा है। मुझे उसके लिए खुशी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें