फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: भारतीय टेबल टेनिस टीम की बढ़ी पदक की आस, इस खिलाड़ी को मिली जगह

Sun, 01 Apr 2018 11:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सानिल शेट्टी
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से पहले भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को बड़ा फायदा मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स परिषद और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन (टीटीएफआई) के अनुरोध पर निलंबित सौम्यजीत घोष की जगह सानिल शेट्टी को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि सौम्यजीत घोष इस समय बलात्कार के आरोपों से घिरे हुए हैं।

विज्ञापन


सानिल का नाम पहले से सुरक्षित खिलाड़ियों में शुमार था। उन्हें पहले ही वीसा और मान्यता मिल चुका है। शनिवार को ही पैडलर टीटीएफआई सचिव एमपी सिंह के साथ गोल्ड कोस्ट के लिए रवाना हो गए।

मुंबई के सानिल ने कहा कि वह पहले ही इवेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। उन्होंने कहा, 'मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार था और खुश हूं कि आखिरकार मौका मिला। हमारी टीम बेहद मजबूत है और हम कई मेडल्स जीत सकते हैं। हमें डबल्स में इंग्लैंड और सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले खेलने है जबकि व्यक्तिगत वर्ग में हमारा सामना दिग्गजों से होना है। हमारे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में विश्व के शीर्ष पैडलर्स को मात दी है, जिससे हमारा विश्वास काफी बढ़ा हुआ है। हमने कॉमनवेल्थ गेम्स में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें विश्वास है कि इस बार भी इसे जारी रखते हुए ज्यादा से ज्यादा मेडल्स जीतें।' सानिल अब गोल्ड कोस्ट में ए शरत कमल, हरमीत देसाई, जी साथियान और एंथनी अमलराज से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस स्क्वाड इस प्रकार है:

मनिका बत्रा
आईओए ने सानिल का नाम पहले ही विकल्प के रूप में दिया था। हालांकि, टीटीएफआई के लंबे समय तक अनुनय के बाद आईओए और कॉमनवेल्थ गेम्स परिषद दोनों ने "परिष्कृत परिस्थितियों" के तहत प्रतिस्थापन की अनुमति दी।

एमपी सिंह ने कहा, 'हमें विश्वास था कि रिप्लेसमेंट के लिए मंजूरी मिल जाएगी और इसके लिए हमने कड़ी मेहनत की थी। हमारी टीम बेहद मजबूत है, जिससे सभी वर्गों में मेडल्स जीतने की अपेक्षा है। टीटीएफआई के पास सौम्यजीत को सस्पेंड करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। हम सीडब्लूजी परिषद और आईओए के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने लगातार हमारा समर्थन किया।'

भारतीय टेबल टेनिस टीम में सानिल के शामिल होते ही खिलाड़ियों की संख्या 10 हो जाएगी। पुरुष टीम में ए शरत कमल, हरमीत देसाई, जी साथियान और एंथनी अमलराज के साथ सानिल शेट्टी जुड़ेंगे। वहीं महिलाओं में पदक जीतने की जिम्मेदारी मनिका बत्रा, मौमा दास, मधुरिका पाटकर, पूजा सहस्राबुधे और सुतीर्था मुखर्जी पर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें