फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PWL: तोमर ने एमपी योद्धा के लिए निर्णायक बाउट जीती, मुंबई महारथी को 4-3 से हराया

Thu, 17 Jan 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदीप तोमर
विज्ञापन

संदीप तोमर ने करो या मरो की बाउट में शानदार जीत दर्ज की जिसकी बदौलत एमपी योद्धा की टीम गुरूवार को प्रो कुश्ती लीग में मुंबई महारथी को 4-3 से पराजित करने में सफल रही। महारथी की विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में अपनी चचेरी बहन रितु फोगाट को जरा भी मौका नहीं दिया और उसे 15-0 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधरी और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदकधारी पूजा हांडा ने 57 किग्रा वर्ग में पैन अमेरिकी चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी बेतजाबेथ को 7-4 से हरा दिया जिससे दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं। 

वर्ष 2018 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी दीपक पूनिया ने 86 किग्रा वर्ग में अपने ही नाम के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक को हराकर महारथी को 3-2 से आगे कर दिया। योद्धा की एलिसे मोनोलोवा ने 62 किग्रा में शिल्पी यादव को 4-0 से हराकर स्कोर फिर 3-3 से बराबर कर दिया। 
विज्ञापन


इससे फैसला निर्णायक बाउट से होना था जिसमें तोमर ने 57 किग्रा में इब्रागिम इलयासोव को 10-7 से हराया।  महारथी के हरफूल ने 65 किग्रा में यूरोपीय चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदकधारी हाजी एलियेव के खिलाफ दिन की शुरूआत की, पर अजरबेजान के पहलवान ने 7-0 से जीत हासिल कर एमपी योद्धा को अच्छी शुरूआत करायी।

महारथी के यूरोपीय चैम्पियन बेस्तीव व्लादिस्लाव और योद्धा के आकाश अंतिल के बीच एकतरफा मुकाबले में महारथी के पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें