भारत के शॉटपुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह की ओलंपिक उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा है। इंद्रजीत का दूसरा सैंपल भी पॉजीटिव पाया गया। डोपिंग के पेंच में फंसे इंद्रजीत का ‘बी’ सैंपल भी डोप टेस्ट में फेल हो गया। इंद्रजीत पर प्रतिबंधित स्टेरॉयड लेने का आरोप है।
इससे पहले ‘ए’ सैंपल फेल होने पर इंद्रजीत की दलील थी कि उनके सैंपल के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें फंसाया जा रहा है। 28 साल के इस खिलाड़ी का सैंपल 22 जून को लिया गया था।
एशियन चैंपियन इंद्रजीत को यह सूचना राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने दी है। ‘ए’ सैंपल के फेल होने के बाद इंद्रजीत को ‘बी’ सैंपल की जांच के लिए पूछा गया था। अब इंद्रजीत पर चार साल का प्रतिबंध भी लगेगा।
नरसिंह के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद इंद्रजीत का भी डोप टेस्ट फेल हो गया था। हालांकि नरसिंह को नाडा से क्लीन चिट मिल गई है और अब वो रियो जाएंगे। इंद्रजीत ने सैंपल के साथ छेड़छाड़ की बात करते हुए कहा कि कोई खिलाड़ी वो दवा क्यों लेगा, जिससे उसकी सेहत बिगड़े।