दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया। साक्षी ने न्यूजीलैंड की तायला तुअहिने फोर्ड को महिलाओं के फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के 62 किग्रा वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में 13-2 से करारी शिकस्त दी।
Got gold in commonwealth championship 🥇🇮🇳 South Africa 🇿🇦 pic.twitter.com/LNTox9PF2F
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) December 17, 2017
पढेंः- कॉमनवेल्थ रेसलिंगः सुशील कुमार ने भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल, तीन साल बाद की जोरदार वापसी
मालूम हो कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में तीन साल के बाद वापसी करते हुए सुशील कुमार ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में न्यूजीलैंड के आकाश खुल्लर को हराकर गोल्ड मेडल का तमगा हासिल किया। इस जीत के साथ सुशील ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार वापसी की।