फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी-सत्यवर्त एशियाई कुश्ती में उतरने की तैयारी में

Thu, 27 Apr 2017 05:22 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी मलिक और सत्यवर्त कादियां की शादी हुए अभी एक माह भी नहीं बीता है, लेकिन इन दोनों पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ से एशियाई चैंपियनशिप में खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि 10 से 14 मई को दिल्ली में होने वाली इस चैंपियनशिप केलिए ट्रायल भी हो चुके हैं और टीम भी चयनित हो चुकी है।
विज्ञापन


बावजूद इसके कुश्ती संघ ने इन पहलवानों के कद और लोकप्रियता को देखते हुए दोनों के भार वर्गों में ट्रायल आयोजित करने का फैसला लिया  है। सिर्फ इन दोनों को ही नहीं बल्कि कुछ अन्य चोटिल पहलवानों को भी ट्रायल का मौका दिया जा रहा है। कुश्ती संघ रविवार को कुल पांच भार वर्गों में दोबारा ट्रायल करा रहा है। इनमें जीतने वाले पहलवानों को इस चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह मिलेगी।

कुश्ती संघ इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। वह भी चाहता है कि मेजबान होने के नाते भारतीय टीम में नामी पहलवान हों। यही वजह है कि कुश्ती संघ भी चाहता है कि इस चैंपियनशिप में साक्षी और सत्यवर्त खेलें, जिससे इसका आकर्षण कम न हो। योगेश्वर, सुशील पहले से ही इस चैंपियनशिप में नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि साक्षी और सत्यवर्त के इस चैंपियनशिप में खेलने की उम्मीद नहीं थी। इसकी वजह दोनों की दो अप्रैल को शादी होना थी, बावजूद इसके दोनों चैंपियनशिप में खेलने को ट्रायल देने के लिए तैयार हैं।

हालांकि टीम मैनेजमेंट को साक्षी के ट्रायल में खेलने पर यकीन नहीं है। वहीं साक्षी की मां का कहना है कि दोनों ही ट्रायल में खेलने जा रहे हैं। ट्रायल में जीतने पर ही दोनों का एशियाई चैंपियनशिप में खेलना तय होगा। साक्षी लखनऊ में होने वाले ट्रायल में 58 किलो में हरियाणा की मंजू से खेलेंगी।

53 किलो में हरियाणा की सीमा का पिंकी से एक बार फिर ट्रायल होगा, जबकि 75 किलो में ज्योति से किरन खेलेंगी। सत्यवर्त 97 किलो में एशियाई खेलों के पदक विजेता मौसम खत्री से खेलेंगे। ग्रीको रोमन के 70 किलो में एक फिर ट्रायल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें