फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ खेलों में साक्षी और रविंदर पर रहेगा दारोमदार, कुश्ती संघ ने घोषित की 14 सदस्यीय टीम

Mon, 02 Dec 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक महिला और अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रविंदर नेपाल के काठमांडू में चल रहे दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में भारतीय कुश्ती टीम की अगुआई करेंगे। कुश्ती के मुकाबले छह से नौ दिसंबर तक होंगे। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सात-सात पहलवानों को टीम में शामिल किया गया है। पंजाब पुलिस की सब-इंस्पेक्टर गुरशरण कौर ने सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है। 

विज्ञापन


टीम:
पुरुष फ्रीस्टाइल: राहुल (57 किग्रा), रविंदर(61 किग्रा), अमित(65 किग्रा), गौरव बालियान,  (74 किग्रा), पवन कुमार (86 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।
महिला फ्रीस्टाइल: शीतल (50 किग्रा), पिंकी (53 किग्रा), सरिता (57 किग्रा), अंशू (59 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा), अनीता श्योरण (68 किग्रा), गुरशरणप्रीत कौर (76 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत और सुनील बने चैंपियन 

एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता गुरप्रीत सिंह और सुनील कुमार ने राष्टीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के गुरप्रीत (97 किग्रा) ने दो बार के जूनियर विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता रेलवे के साजन बनवाल को 3-1 से शिकस्त देकर चौथा राष्ट्रीय खिताब जीता। गुरप्रीत की यह साजन पर पांच मैचों में चौथी जीत है। वॉकओवर के साथ फाइनल में पहुंचे रेलवे के सुनील ने पंजाब के प्रभपाल को 5-1 से मात दी। सेना के अर्जुन (55 किग्रा) ने अजय को 9-0 से और पंजाब के हरप्रीत सिंह (97 किग्रा) ने रेलवे के राजबीर को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रेलवे की टीम 210 अंकों के साथ शीर्ष पर रही, जबकि सर्विसेज (170) दूसरे और झारखंड (109) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें