फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पहले ही तरह शूटिंग रेंज में जा सकेंगे परिजन और निजी कोच, साई ने वापस लिया विवादास्पद आदेश

Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sai
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने डा. कर्णी सिंह शूूटिंग रेंज से निशानेबाजों के परिजनों और निजी कोच को प्रतिबंधित करने का विवादास्पद आदेश वापस ले लिया। हाल में निशानेबाजी रेंज के अधिकारियोें ने आदेश जारी करके रेंज के अंदर परिजनों और कोच के आने-जाने को सीमित कर दिया था जिस पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


साई ने ट्वीट किया, ‘इस आदेश को वापस ले लिया गया है। पहले की तरह डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में ट्रेनी निशानेबाजों के परिजनों को अभ्यास के दौरान अपने बच्चों के साथ जाने की स्वीकृति होगी। अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें खेल के मैदान पर जाने की अनुमति नहीं होगी।’

साई ने 14 जून को सर्कुलर जारी करके निशानेबाजों के साथ आने वाले माता-पिता/अभिभावकों और कोच के  दर्शक दीर्घा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि आदेश का उल्लंघन करने पर सुरक्षाकर्मी व्यक्ति को बाहर निकाल देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को 19वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के दौरान फरीदाबाद की राष्ट्रीय स्तर की एक निशानेबाज ने दावा किया था कि बिना किसी वैध कारण के उसे बाहर कर दिया गया। इस नीति की चौतरफा आलोचना हुई थी। आलोचना करने वालों में जूनियर राष्ट्रीय पिस्टल कोच जसपाल राणा भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें