फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI ने इंटरनेशनल मेडल विजेता तीरंदाज, कोच को राष्ट्रीय शिविर से बाहर किया

Sat, 27 Jul 2019 08:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदकधारी तीरंदाज को शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के रोहतक केंद्र में लगे जूनियर राष्ट्रीय शिविर से बाहर कर दिया गया क्योंकि पाया गया कि वह अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही शिविर छोड़कर घर चली गई थीं। इस तीरंदाज ने एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता था, वह 21 से 24 जुलाई तक शिविर से अनुपस्थित थीं।

 

इसी शिविर के एक तीरंदाजी कोच को भी छोड़ने के लिए कहा गया क्योंकि वह भी अधिकारियों को जानकारी दिए बिना इन्हीं तारीखों को अनुपस्थित थे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस घटना के संदर्भ में शिविर में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद फैसला किया गया कि ऐथलीट और कोच को अनुशासनात्मक कदम के तहत शिविर से बाहर कर दिया जाए। 

विज्ञापन


SAI ने एथलीट और कोच को भेजे गए पत्र में लिखा, ‘राष्ट्रीय शिविर में अनुशासन का ध्यान रखना सबसे अहम है और सक्षम अधिकारियों ने इसे गंभीरता से देखा जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत आपका नाम मौजूदा राष्ट्रीय शिविर से तुरंत प्रभाव से हटाया जाता है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें