फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा को दो विश्व कप के लिए मंजूरी, पुरुष जिम्नास्टों के होंगे ट्रायल

Tue, 05 Mar 2019 09:52 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dipa Karmakar
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंगलवार को दीपा कर्माकर को बाकू और दोहा विश्व कप में भाग लेने को मंजूरी दे दी। साथ ही भारतीय जिम्नास्टिक फेडरेशन (जीएफआई) से पुरुष वर्ग में ट्रायल्स कराने को कहा है। 

विज्ञापन


जीएफआई को भेजे पत्र में साई ने दीपा और उनके निजी कोच बिशेश्वर नंदी को इन दोनों विश्व कप में भाग लेने की अनुमति दी है। जीएफआई ने दीपा का नाम 14 से 17 मार्च और उसके बाद 20 से 23 मार्च के बीच क्रमश: अजरबैजान और कतर में होने वाले विश्व कप के लिए रजिस्टर कराया है। 

इसमें दो सप्ताह से भी कम समय बचा होने के बावजूद मंजूरी नहीं मिल पाई थी। जीएफआई ने दोहा में कलात्मक स्पर्धा के लिए योगेश्वर सिंह और आशीष कुमार के नाम भेजे हैं। साई ने जीएफआई से दोहा विश्व कप के लिए पुरुष जिम्नास्टों का चयन ट्रायल करने को कहा है। 
विज्ञापन


इन दोनों का चयन फ्लोर और वॉल्ट स्पर्धाओं के लिए किया गया था। आशीष और योगेश्वर के अलावा कई अन्य जिम्नास्ट भी ट्रायल में हिस्सा लेंगे। चयन ट्रायल 11 मार्च को होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें