फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती में कोविड नियमों का उल्लंघन, भारतीय खेल प्राधिकरण ने WFI से रिपोर्ट मांगी

Sun, 24 Jan 2021 02:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने नोएडा में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन पर रविवार को संज्ञान लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। साई महानिदेशक संदीप प्रधान ने बयान में कहा, ‘हमने भारतीय कुश्ती महासंघ के सामने यह मामला रखा है और उन्हें बताया है कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन होना चाहिए। हमने कथित उल्लंघन के लिए महासंघ को सोमवार तक रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।’

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘महासंघ ने प्रोटोकॉल का पालन करने का आश्वासन दिया है।' साई ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भी आग्रह किया है वह खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालने करने के प्रति गंभीरता बरतने को कहे। साई ने यह कदम उन मीडिया रिपोर्टों के बाद उठाया जिनमें कहा गया था कि नोएडा स्टेडियम में चल रही कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को पुरुष फ्रीस्टाइल के मुकाबलों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। कुश्ती पहला प्रमुख ओलंपिक खेल है जिसने महामारी के बावजूद अपनी राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें