फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रियु ने वापसी पर जीता कोरिया ओपन का खिताब, कोरोना राहत कोष में दी पूरी धनराशि

Sun, 21 Jun 2020 11:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विश्व की पूर्व नंबर एक महिला गोल्फर और दो बार की मेजर चैंपियन सो इयोन रियु ने रविवार को यहां कोरिया महिला गोल्फ ओपन का खिताब जीता। कोविड-19 महामारी के कारण उनका चार महीने में पहला टूर्नामेंट है।

विज्ञापन


रियु ने एक अन्य शीर्ष गोल्फर हियो जू किम को एक शाट से पीछे छोड़ा। यह उनका 2018 में जापान ओपन के बाद पहला खिताब है। कोरिया महिला पीजीए में यह उनकी 2015 के बाद पहली जीत है। रियु को इस जीत से 200,000 डॉलर से अधिक की पुरस्कार राशि मिली और उन्होंने इस पूरी धनराशि को कोरोना वायरस राहत कोष में दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें