फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफाई’ औऱ ‘छंटाई’ के बाद भी भारत से दोगुना है इस देश का दस्ता

Fri, 05 Aug 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ओलंपिक - फोटो : getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में रूस के दो स्विमर्स को हरी झंडी मिल गई। FINA ने रूस के दो तैराकों को रियो ओलंपिक में भाग लेने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ अब रूस की तरफ से कुल 31 तैराक रियो में नजर आएंगे।
विज्ञापन


हाल ही में रूस पर पूरी तरह से बैन की बात की गई थी। रूस की सरकार पर पूरा डोपिंग कैंपेन चलाने का आरोप था। इसके बाद कई देशों ने रूस की भागीदारी रद्द करने की मांग की थी। हालांकि आईओए ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय खेल समितियों पर छोड़ दिया था। खिलाड़ियों को अपने संघों के सामने खुद को ‘निर्दोष’ और ‘साफ’ साबिता करना था।

अब भी रूस के कई खिलाड़ियों के मामले उनके खेल समितियों और संघो के सामने पड़े हैं। उन सभी मामलों में फैसला आना बाकी है, जिसके बाद यह तय होगा कि रूस के कौन से खिलाड़ी इस ओलंपिक में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से बड़ा है रूसी दस्ता!!

Rio 2016 - फोटो : Getty
अब ओलंपिक शुरु होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। रूस के खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट लगभग सामने आ ही गई है, जिन्हें ओलंपिक का टिकट मिला है।

आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय खेल समितियों से रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची मांगी है।

हाल ही में रुस के 11 जूड़ो खिलाड़ी, 11 बॉक्सर, पूरी वॉटर पोलो टीम, सिंक्रनाइज्ड स्विमर्स और डाइवर्स को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही रुस से कुल 241 खिलाड़ी रियो में नजर आएंगे। डोपिंग विवाद में नाम आने के बाद भी रूसी खिलाड़ियों का दस्ता भारतीय दस्ते से दोगुना से भी ज्यादा है।

रूस के खिलाड़ियों पर बड़े पैमाने पर ‘सफाई’ और ‘छंटाई’ की गई है। इस बार की रूसी टीम को सबसे ‘साफ’ टीम कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें