फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक मशाल रिले रद्द कर सकता है जापानी प्रांत, कोरोना वायरस फिर बनी बाधा

Wed, 17 Feb 2021 11:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिमी जापान के एक प्रांत के गवर्नर ने टोक्यो ओलंपिक से पहले अपने क्षेत्र में होने वाली ओलंपिक मशाल रिले को रद्द करने के संकेत दिए हैं। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शिमेन प्रांत के गवर्नर तात्सुया मारुयामा मशाल रिले के दौरान कोविड-19 को रोकने के उपायों से नाखुश हैं। मशाल रिले मई में इस प्रांत से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन


गवर्नर ने क्योदो समाचार एजेंसी से कहा, ‘हम केंद्रीय और टोक्यो मेट्रापोलिटन सरकारों के कोरोना वायरस को रोकने के उपायों से संतुष्ट नहीं हैं।’ मशाल रिले 25 मार्च को उत्तरपूर्वी जापान में शुरू होगी और उसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरकर 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह में पहुंचेगी। इस रिले में 10,000 धावकों के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें