फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाद और दोहा एशियाई खेल 2030 मेजबानी की दौड़ में

Thu, 23 Apr 2020 10:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एशियाई खेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
मध्य पूर्व के दो देश सऊदी अरब और कतर एशियाई खेल 2030 की मेजबानी की दौड़ में हैं। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने इन दोनों देशों की बोली मिलने के बाद गुरुवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन


ओसीए ने बयान में कहा, 'कतर की राजधानी दोहा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद ने 21वें एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक बोली लगाई है।'

इसमें कहा गया है, 'दोनों देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के बोली दस्तावेजों के साथ शहर और संबंधित सरकारों के समर्थन पत्र भी संलग्न हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें