फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक पर लगा दाग, बॉक्सर ने किया यौन उत्पीड़न

Wed, 10 Aug 2016 02:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
विज्ञापन
रियो में सुरक्षा के लेकर पहले भी सवाल उठ रहे थे। इसके चलते रियो ओलंपिक के दौरान 88 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मगर इस बार खतरा थोड़ा गंभीर है क्योंकि इस बार खतरा खिलाड़ियों से ही हैं।
विज्ञापन


ब्राजील पुलिस ने एक नामीबियाई बॉक्सर को ओलंपिक खेल गांव में एक सफाई कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जुनिआस जोनास ने उसे पकड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की और सेक्स के बदले पैसों की भी पेशकश की।

22 साल के जुनिआस रियो ओलंपिक में अपने देश के ध्वजवाहक थे। मगर अब पुलिस ने उन्हें रेप की कोशिश के आरोप में पकड़ लिया।

लाइट वेल्टरवेट कैटगरी में उतरने वाले जुनिआस को गुरुवार को फ्रांस के बॉक्सर हसन एँजिल के साथ भिड़ना है, मगर अब शायद उन्हें इस मुकाबले में हिस्सा न लेने दिया जाए। जब तक उनकी सुनवाई नहीं हो जाती, उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा।

हालांकि रियो ओलंपिक खेल गांव में यह यौन उत्पीड़न का पहला मामला नहीं हुआ। इससे पहले मोरक्को के बॉक्सर हसन सादा ने भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया था। उनको भी ब्राजील की अदालात ने 15 दिनों के लिए रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें