फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धिमा ने जीता सत्र का पांचवां खिताब, पैनासोनिक ओपन में 9 भारतीय गोल्फर संयुक्त पांचवें स्थान पर

Sat, 16 Nov 2019 10:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिद्धिमा दिलावड़ी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रिद्धिमा दिलवारी ने महिला प्रो गोल्फ टूर में सत्र के आखिरी और 15वें चरण में धैर्य से खेलते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। रिद्धिमा के लिए यह सत्र का पांचवां खिताब है। इससे वह ऑर्डर ऑफ मेरिट में गौरिका विश्नोई के बाद दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


रॉयल कोलकाता गोल्फ कोर्स पर रिद्धिमा तीसरे दौर के बाद दीक्षा डागर से तीन शॉट से पिछड़ रही थीं, लेकिन आखिरी दौर में उन्होंने दो अंडर 70 का कार्ड खेला। रिद्धिमा एक अंडर 215 के स्कोर के साथ विजेता बनी जबकि डागर ने आखिरी दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला और दूसरे स्थान पर रही।

रिद्धिमा ने इस सत्र में पुरस्कार के तौर पर 11,09,433 रुपये जीते, जबकि बीमारी के कारण 15वें चरण से बाहर रहने के बाद भी गौरिका ने 11,84,100 रुपये जीते। दस लाख से ज्यादा की कमाई करने वाली महिला गोल्फरों में अमनदीप द्राल (10,55,933 रुपये) तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें