फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीए अकादमी इंडिया के रियांशु नेगी का फ्लोरिडा की अकादमी से करार

Thu, 10 Dec 2020 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
basketball
विज्ञापन

भारत में एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) अकादमी से जुड़े रियांशु नेगी ने फ्लोरिडा की डीएमई स्पोर्ट्स अकादमी के साथ करार किया है। वह अमेरिका में हाईस्कूल या कॉलेज बास्केटबॉल कार्यक्रम में जगह बनाने वाले भारतीय एनबीए अकादमी के चौथे पुरुष छात्र हैं। 

विज्ञापन


नेगी बास्केटबॉल की शीर्ष प्रशिक्षण केंद्र एनबीए अकादमी से 2017 में जुड़े थे। रुड़की के रहने वाले 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने एनबीए के कई शिविरों में हिस्सा लिया। नेगी ने कहा, 'डीएमई स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़ने का मौका मेरे लिए एक नयी चुनौती होगी और मुझे उम्मीद है कि इससे मेरे खेल में नए आयाम जुड़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें