फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टेस्ट में नाकाम रहे 12 पहलवानों को लौटाने होंगे पदक व प्रमाण पत्रः डब्ल्यूएफआई

Fri, 11 Sep 2020 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुश्ती लड़ते पहलवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ ने खेलो इंडिया गेम्स के चार सत्रों में डोप टेस्ट में नाकाम रहे 12 पहलवानों से पदक और प्रमाण पत्र लौटाने को कहा है। डब्ल्यूएफआई ने अपनी मान्य प्रदेश ईकाइयों को इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए कहा है जो शुक्रवार से शुरू हुई।

विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, 'ऐसे कई पहलवान है जो 2018 से अब तक खेलो इंडिया गेम्स (स्कूली, युवा और यूनिवर्सिटी खेल) में डोप टेस्ट में नाकाम रहे। सरकार ने हमसे कहा है कि उनके पदक और भागीदारी प्रमाण पत्र वापिस ले लिए जाए। उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।'

इसमें फ्रीस्टाइल के छह और ग्रीको रोमन के छह पहलवान शामिल हैं।

सूची : रोहित दहिया (54 किलो), मनोज (55 किलो), कपिल पी (92 किलो), अभिमन्यु (58 किलो), विकास कुमार (65 किलो), विशाल (97 किलो), जगदीश रोकड़े (42 किलो) , रोहित अहिरे (72 किलो) , विराज रनवाडे (77 किलो), विवेक भरत (86 किलो), जसदीप सिंह (125 किलो) और राहुल कुमार (63 किलो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें