गणतंत्र दिवस पर खेल जगत की ओर से शुभकामनाएं
- फोटो : ट्विटर
भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचते ही गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत हुई। पूरा भारत आज देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। खेल जगत ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।