फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया, सिमरन,पिंकी और मनीषा क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं 

Thu, 03 Jan 2019 06:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाठर (57 किग्रा), कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर(64 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता पिंकी जांगड़ा (51 किग्रा) और मनीषा मौन (54 किग्रा) तीसरी महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन


हरियाणा की पिंकी ने दिल्ली की प्रतिभा को, सोनिया ने महाराष्ट्र की सलोनी को 5-0 से, सिमरनजीत ने हिमाचल की संध्या को 5-0 से और मनीषा ने दिल्ली की रिया टोकस को 5-0 से मात दी। कर्नाटक की डी. भाव्या (60 किग्रा) ने तेलंगाना की प्रसन्ना लक्ष्मी को 4-1 से, बीना देवी (48 किग्रा) ने दिल्ली की खुशबू टोकस को 5-0 से हराया।

हरियाणा की संजू, राजस्थान की स्वाति आर्या, उत्तर प्रदेश की रजनी सिंह, पंजाब की मंजू, हरियाणा की शशि चोपड़ा, सिक्किम की रोशनी सुब्बा, उप्र की ज्योति भी अगले दौर में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें