फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF विश्व कप फाइनल्स में रिकॉर्ड 14 भारतीय लेंगे हिस्सा

Thu, 05 Sep 2019 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manu bhakar
विज्ञापन

भारत के रिकॉर्ड 14 राइफल और पिस्टल निशानेबाजों ने 17 से 23 नवंबर तक चीन के पुतियान में होने वाले वार्षिक विश्व कप फाइनल्स के लिए क्वॉलिफाइ किया है। 

विज्ञापन


इस प्रतिष्ठित वार्षिक टूर्नामेंट में 8 राइफल/पिस्टल स्पर्धाओं में साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज हिस्सा लेते हैं। भारत के 14 निशानेबाजों में अंजुम मोद्गिल और मनु भाकर ने दो स्पर्धाओं के लिए क्वॉलिफाइ किया है।

अंजुम ने महिला 10 मीटर एयर राइफल और महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में जगह बनाई है, जबकि भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं के लिए क्वॉलिफाइ किया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप फाइनल्स में प्रत्येक स्पर्धा में शीर्ष 14 निशानेबाज विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं और गत चैंपियन खिलाड़ियों को चुनौती देते हैं। 

क्वॉलिफाइ करने वाले निशानेबाज राइफल और पिस्टल वर्ग में मिश्रित टीम स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले पाएंगे और उनके पास प्रेजिडेंट्स ट्रोफी जीतने का मौका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें