भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी रमित टंडन ने पीएसए चैलेंजर स्क्वॉश टूर पर मिस्र के मोहम्मद अल शरबिनी को शिकस्त देकर सीटल ओपन का खिताब जीत लिया। शीर्ष वरीय रमित ने फाइनल में शिरबिनी को 11-4,11-7, 2-11,11-2 से शिकस्त देकर इस साल का पहला पीएसए और करियर का चौथा खिताब जीता।
टंडन फाइनल तक जोश में भरे हुए थे और सिर्फ तीसरे गेम में ही हिचकिचाहट भरे दिखाई दिए। मिस्र के खिलाड़ी ने तीसरे गेम में वापसी की। बेहतरीन स्ट्रोक से इस भारतीय ने दबदबा बनाए रखा और अंत में जीत रमित के नाम रही।