फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री राज्यवर्धन के 'फिटनेस चैलेंज' को मंत्री सत्यपाल ने किया स्वीकार, VIDEO पोस्ट कर दिया सबूत

Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और डॉ सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से शुरू किए गए अभियान  'हम फिट तो इंडिया फिट' (#HumFitTohIndiaFit) के तहत राजनीति से लेकर क्रिकेट और बॉलीवुड तक के दिग्गज एक्सरसाइज करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह 'हम फिट तो इंडिया फिट' को स्वीकार किया है। उन्होंने योगा करते हुए फिटनेस साबित की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि युवाओं को सीख लेनी चाहिए, यह बेहद प्रेरक और अच्छा अभियान है।

विज्ञापन


दरअसल, सत्यपाल सिंह ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें वो व्यायाम करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपने हाथ को जमीन पर रखकर पांव ऊपर किए हुए एक्सरसाइज करते दिखाई रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में खेल मंत्री राठौर सहित योग गुरू बाबा रामदेव और बॉक्सर विजेंदर सिंह को भी टैग किया है। बता दें कि अभी तक इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा देखा जा चुका है।

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री राठौड़ ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' हैशटैग से ट्विटर पर यह फिटनेस चैलेंज शुरू किया था। उस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह अपने दफ्तर में ही व्यायाम करते नजर आ रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था, 'मैं जब प्रधानमंत्रीजी को देखता हूं तो उनसे प्रेरित होता हूं। उनमें एक जबर्दस्त ऊर्जा है दिन रात काम करने की। वह चाहते हैं कि पूरा भारत फिट हो जाये। मैं उनसे प्रेरित होकर चाहता हूं कि आप अपना व्यायाम करते हुए वीडियो बनाये और दूसरों को प्रेरित करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियोः-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें