भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि हमारे एथलीटों को सम्मान और साधन मुहैया कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। एथेंस ओलंपिक में डबल ट्रैप (निशानेबाजी) का रजत पदक जीतने वाले राठौर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि भारत में भविष्य में होने वाले हर गतिविधि के केंद्र में खेल है। खेल में युवाओं को तरासने की आवश्यकता है साथ ही साथ उसमें आत्मविश्वास जगाने की जरुरत है।
इसके साथ ही जब 47 वर्षीय राठौर से खेल में सरकार की मदद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल पहले सरकार की खेल के प्रति उतना आकर्षण नहीं था, लेकिन अब हम लोग सबकुछ ठीक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खेल से जुड़ी कुछ योजनाएं भी बताई, जिसमें खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी) और स्पोर्ट्स कोड जैसी योजनाओं को लाने का जिक्र किया।
ये भी पढ़ें: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का खुलासा, 'ट्रीटमेंट' के नाम पर हुआ यौन उत्पीड़न
खेल मंत्री से जब टैंलेंट को प्रमोट करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम बहुत सारे सेंटर खोल रहे हैं। हम लोग प्राइवेट एंटिटी, कॉरपोरेट,एनजीओ, सेमी-गर्वमेंट और सरकारी एजेंसी के साथ टाइ-अप कर रहे हैं। वो हमारे पार्टनर बनेंगे और युवाओं को टैलेंट करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीओपी स्कीम के लिए प्रधानमंत्री मोदी ओलंपिक टास्क फोर्स यानी ओटीएफ पुट अप किए थे, जिसको प्रोफेशनल द्वारा चलाया जाएगा।