राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारोत्तोलक पूनम यादव ने सोमवार को सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 81 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। पूनम ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किग्रा में पीला तमगा जीता था।
रेलवे की पूनम ने 81 किग्रा में 220 किग्रा भार उठाकर चैंपियन बनी। दिल्ली की सीमा ने रजत और पंजाब की मनप्रीत कौर ने कांसा जीता। पुरुषों के 73 किग्रा में पश्चिम बंगाल के अचिंता शेहुली ने पहले, महाराष्ट्र के अक्षय गायकवाड़ दूसरे और तमिलनाडु के एम रंजन तीसरे स्थान पर रहे।
81 किग्रा में असम के पापुल चांगमई चैंपियन बने। सेना के सांबो लापुंग ने रजत और पंजाब के अमरजीत गुरु ने कांस्य पदक जीता।