हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं। प्रादेशिक सेना के में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्राप्त माही सेना से जुड़ी किसी भी चीज से बेहद अपनत्व रखते हैं। कसी कड़ी में उन्होंने अपने पसंदीदा लड़ाकू विमान का भी खुलासा किया।
धोनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'गौरवशाली 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरोज) को शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी को उम्मीद है कि राफेल मिराज 2000 का सेवा रिकार्ड पीछे छोड़ने में सफल रहेगा, लेकिन सुखोई 30 एमकेआई मेरा पसंदीदा विमान बना रहेगा।'