भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी रेइगन अलबुक्युरक्य मिस्र जूनियर और कैडेट ओपन के बालकों के एकल वर्ग में फाइनल की बाधा पार नहीं कर सके। रेइगन को खिताबी मुकाबले में गैरवरीय चीनी खिलाड़ी डिंग शिजियान के हाथों 8-11,12-10,11-13, 9-11, 11-13 से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे डिंग ने भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। रेइगन ने शार्म अल शेख में सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी मारवां अब्देलवहाब को 11-7, 14-12, 7-11, 11-3, 14-12 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। मिनी कैडेट बालक वर्ग में भारत के विशाल राजवीर शाह ने मिस्र के बदर मोसताफा को आसानी से 11-6,11-6,11-7 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।