फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती की जीत में चमके प्रागनानंदा और दिव्या, चीन को क्वार्टरफाइनल में 4-2 से हराया

Sun, 23 Aug 2020 07:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आर प्रागनानंदा
विज्ञापन

आर प्रागनानंदा और दिव्या देशमुख की महत्वपूर्ण जीत से भारत ने रविवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के शीर्ष डिविजन के नौवें और अंतिम दौर में मजबूत चीन को 4-2 से हराकर उलटफेर किया। भारतीय टीम अब 28 अगस्त को क्वार्टरफाइनल में खेलेगी।

विज्ञापन


भारत ने अंडर-20 बोर्ड पर चार ड्रा और दो जीत की बदौलत जीत हासिल की। 15 साल के प्रागनानंदा ने लियू यान को और दिव्या देशमुख ने जिनेर झू को मात दी। भारतीय कप्तान विदित गुजराती और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के बीच बाजी ड्रा रही और पी हरिकृष्णा ने भी यांग्यी यु से अंक बांटे। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक यिफान होऊ से बाजी ड्रा करायी। डी हरिका ने भी मौजूदा विश्व चैम्पियन वेंजुन हु के खिलाफ अंक बांटे।

भारत ने पूल ए में 17 अंक और 39.5 बोर्ड अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया जिससे वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने कहा कि वह चीन पर जीत से खुश हैं और उन्होंने इसका श्रेय युवाओं (प्रागनानंदा और दिव्या) को दिया।
विज्ञापन


पूल का विजेता सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा जबकि चार पूल से दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नाकआउट के शुरूआती चरण में पहुंचेंगी। इससे पहले सातवें दौर में भारत ने जार्जिया पर 4-2 से और आठवें दौर में जर्मनी पर 4.5-1.5 अंक से जीत हासिल की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें