पिछले तीन सीजन बीत जाने के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब कॉमनवेल्थ खेलों में कोई बैडमिंटन खिलाड़ी भारतीय दल का नेतृत्व करेगा। इससे पहले साल 2006 में मेलबर्न में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ध्वज लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया था। राठौर वर्तमान में केंद्रीय खेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इसके बाद बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारतीय दल की अगुवाई की थी। जबकि साल 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान
लंदन ओलिंपिक में शूटिंग में रजत पदक अपने नाम करने वाले शूटर विजय कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप गई थी।