फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधू और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 14 Sep 2017 02:57 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : pti
विज्ञापन
भारत की पीवी सिंधू और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पारूपल्ली कश्यप हालांकि अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। छह लाख डॉलर की ईनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने सीधे सेट में थाइलैंड की निचोएन जिंदापोल को 22-20, 21-17 से हरा कर अंतिम सोलह में जगह बनाने में सफल र‌ही। अब उनका मुकाबला जापान की मिनातसू मितानी से होगा। मितानी ने 2014 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 
विज्ञापन


हांगकांग सुपर सीरीज के उप विजेता और सैयद मोदी ग्रांड प्रीक्‍स गोल्ड विनर समीर वर्मा ने हांगकांग के वांग विंग की विन्सेंट को 21-19,21-13 से हराया। पारूपल्ली कश्यप को कोरिया के सान वान हो ने 21-16, 17-21 और 21-16 से हराते हुए टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने में कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन


सिंधू से भारत को यहां पदक की उम्मीद है। विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी सिंधू ने पिछले माह ग्लासगो में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें