फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु और नीरज बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 

Fri, 05 Apr 2019 06:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स पुरस्कार 2018 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया। सिंधु को पिछले सत्रांत चीन में खेले गए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में पहली बार खिताब जीतने पर यह पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं नीरज ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पिछले साल 88.06 मीटर भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को 'साल की वापसी करने वाले खिलाड़ी' के पुरस्कार से नवाजा गया। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ के 17 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी को साल के उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। साइना ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच जसपाल राणा को साल का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पीला तमगा जीतने वाली महिला टेनिस टीम को साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। भारतीय खेलों में 'साल का सर्वश्रेष्ठ क्षण' पुरस्कार का चयन दर्शकों के मतदान से हुआ। इसमें एशियाई खेलों में 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड जीतने वाली महिला टीम ने बाजी मारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें