फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कुश्ती लीग: मुंबई ने पंजाब को हराकर की जीत से शुरुआत 

Tue, 15 Jan 2019 01:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग
विज्ञापन

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट की मदद से सोमवार को प्रो रेसलिंग लीग-4 में मुंबई मराठी ने गत चैंपियन पंजाब रॉयल्स को पहले मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। विनेश ने जीत हासिल कर एक मैच पहले ही अपनी टीम को 4-2 की अजेय बढ़त दिला दी थी। जबकि एशियाई खेलों के अन्य स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने राष्ट्रीय चैंपियन हरफूल को 8-2 से हराकर मुंबई की जीत का अंतराल कम किया। 

विज्ञापन


विनेश ने 53 भारवर्ग में दो दिन पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीतने वालीं अंजू को एकतरफा 8-0 से हरा दिया। इससे पहले पूर्व यूरोपियन अंडर-23 चैंपियन रूस के इब्रागिम ने मुंबई के लिए पहली जीत हासिल की जब उन्होंने 57 भारवर्ग में नितिन राठी को 9-7 से हराया।

महिलाओं के 57 भारवर्ग में बुल्गारिया की मिमी ने पंजाब की वेनेजुएला की पहलवान बेट्जाबेथ के खिलाफ पहले राउंड में 14-3 से बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरे राउंड में वापसी करते हुए बेट्जाबेथ ने कड़ा मुकाबला 17-16 से जीत लिया। इसके अलावा 74 भारवर्ग में मुंबई के सचिन राठी ने पंजाब को अमित धनखड़ को हराया। महिलाओं के 76 भारवर्ग में मुंबई की सेनेथ और पुरुषों के 86 भारवर्ग में पंजाब के जार्जियाई पहलवान दातो जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें