फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो वालीबॉल लीग के पहले सत्र में खेलेंगी छह टीमें 

Tue, 27 Nov 2018 02:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pro Volleyball League
विज्ञापन

प्रो वॉलीबाल लीग के फरवरी में होने वाले पहले सत्र में छह टीमें भाग लेंगी। हर टीम के पास दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने का अधिकार होगा। ओलंपिक रजत पदक विजेता शटर पीवी सिंधू चेन्नई और कोच्चि में दो से 22 फरवरी तक होने वाली लीग की ब्रांड एंबेस्डर होंगी। 

विज्ञापन


लीग के शुरुआती सत्र में अहमदाबाद डिफेंडर्स, कालीकट हीरोज, चेन्नई स्पर्टंस, यू मुंबा वॉली, हैदराबाद ब्लैक हॉक्स और कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स की टीमों में मुकाबले होंगे। लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉय भट्टाचार्य ने कहा कि लीग में भाग लेने वाले लिए विदेशी खिलाड़ियों का ड्राफ्ट होगा। 

लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली 13 और 14 दिसंबर को लगाई जाएगी, जिसमें अधिकतम 75 लाख रुपये की बोली लगाई जा सकती है। लीग का प्रसारण शाम सात और रात नौ बजे सोनी सिक्स और सोनी टेन थ्री पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें