फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2019: जयपुर और हरियाणा ने दिखाया दम, यू मुंबा-पुणेरी पलटन को मिली हार

Mon, 22 Jul 2019 08:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुंबा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:30 PM, 22-Jul-2019

जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को 42-22 से हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के पांचवें मुकाबले में यू मुंबा पर धमाकेदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जयपुर ने यू मुंबा को 42-22 से हराया।

इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अमित हुड्डा कुमार सात टैकल में पांच अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह ने 13 रेड में सात प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरिंदर सिंह आठ टैकल में तीन प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।

बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 25 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, छह ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 18 रेड प्वाइंट्स, पांच टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

हरियाणा स्टीलर्स ने पुणेरी पलटन को 34-24 से हराया
वहीं, दूसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने पुणेरी पलटन को 34-24 से हराकर प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। हरियाणा की तरफ से नवीन कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड और दो टैकल प्वाइंट्स के साथ 14 अंक बटोरे। वहीं, विकास और प्रवीण काले क 4-4 अंक मिले।

08:25 PM, 22-Jul-2019

अब दो मिनट का खेल बचा है। जयपुर पिंक पैथर्स ने यू मुंबा को एक बार फिर किया ऑलआउट। इसी के साथ जयपुर 38 अंको के साथ आगे है। पहले हाफ में जयपुर ने यू मुंबा को दो बार ऑलआउट किया था। स्कोर- जयपुर 38: यू मुंबा 20

08:19 PM, 22-Jul-2019

दोनों टीमों के बीच यहां से सिर्फ पांच मिनट का खेल बचा है। यू मुंबा नौ प्वाइंट्स पीछे है। स्कोर-जयपुर 28: यू मुंबा 19

विज्ञापन
08:13 PM, 22-Jul-2019

दूसरे हाफ में भी जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम यू मुंबा पर हावी नजर आ रही है।  अभी भी यू मुंबा की टीम 11 अंक पीछे है। स्कोर- जयपुर 28: यू मुंबा 17

08:06 PM, 22-Jul-2019

यू मुंबा की टीम अभी भी जयपुर पिंक पैंथर्स से 12 अंक पीछे है। पहले हाफ में पिंक पैंथर्स ने जिस तरह से खेल दिखाया वो वाकई जबरदस्त था। हालांकि, धीरे-धीरे मुंबा की टीम वापसी करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
08:01 PM, 22-Jul-2019

दूसरे हाफ का खेल शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। दूसरे हाफ के शुरुआत में यू मुंबा और जयपुर फिंक पैंथर्स ने 1-1 अंक हासिल किया। स्कोर- जयपुर 24: यू मुंबा 11

07:54 PM, 22-Jul-2019

पहले हाफ का खेल खत्म होने महज कुछ ही मिनट का खेल बचा है। एक बार फिर जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को दूसरी बार ऑलआउट किया और हासिल किया चार और प्वइंट्स। स्कोर- जयपुर 22: यू मुंबा 9 ...इसी के साथ पहले हाफ का खेल खत्म।

07:49 PM, 22-Jul-2019

यूं मुंबा को हुआ सुपरटैकल का फायदा और मिला दो और अंक। इस दो अंक के साथ यूं मुंबा को सात अंक हो गए हैं। स्कोर- जयपुर 16: यू मुंबा 7

07:47 PM, 22-Jul-2019

पहले हाफ में 15 मिनट का खेल हो चुका है। पिंक पैंथर्स की टीम लगातार प्वाइंट्स हासिल कर रही है। वहीं, यूं मुंबा की टीम दवाब में नजर आ रही है। स्कोर- जयपुर 14: यू मुंबा 4  

07:40 PM, 22-Jul-2019

जयपुर पिंक पैंथर्स ने दिखाया शानदार खेल, यूं मुंबा को किया ऑलआउट। पिंक पैंथर्स को हुआ चार अंको का फायदा। स्कोरः जयपुर 10: यू मुंबा 3

07:38 PM, 22-Jul-2019

जयपुर पिंक पैंथर्स लगातार बढ़त बना रही है। वहीं, यूं मुंबा की रफ्तार थोड़ी धीमी है। स्कोरः जयपुर 6: यू मुंबा 2

07:34 PM, 22-Jul-2019

जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ी ने यूं मुंबा के खिलाड़ी संदीप नरवाल को आउट कर एक अंक हासिल किया। इसी के साथ पिंक पैंथर्स ने तीन अंकों की बढ़त हासिल की। वहीं, दूसरी तरफ से यूं मुंबा ने भी एक अंकों के साथ अपना खाता खोला। स्कोर- जयपुर 3: यू मुंबा 0

07:32 PM, 22-Jul-2019

जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो अंको के साथ खोला अपना खाता। स्कोर- जयपुर 2ः यू मुंबा 0

07:28 PM, 22-Jul-2019

यूं मुंबा ने जीता टॉस

यू मुंबा ने टॉस जीतकर अपने पसंद का कोर्ट चुना।

07:27 PM, 22-Jul-2019

प्रो कबड्डी 2019: जयपुर और हरियाणा ने दिखाया दम, यू मुंबा-पुणेरी पलटन को मिली हार

नमस्कार, 
अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है...

 
प्रो कबड्डी लीग 2019 का पांचवां मुकाबला सोमवार को यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के इस मुकाबले में यूं मुंबा की निगाहें दूसरी जीत पर होगी तो वहीं पिंक पिथर्स की टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। बता दें कि यूं मुंबा ने अपने पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें