फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मोहित छिल्लर

Fri, 13 May 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आईपीएल की तर्ज पर भारत में शुरू हुई प्रो कबड्डी लीग के चौथे सीजन के लिए शुक्रवार को नीलामी लगी जिसमें मोहित छिल्लर सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे।
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग के सीजन-4 के लिए बंगलूरू बुल्स ने रक्षक खिलाड़ी मोहित को रिकॉर्ड 53 लाख रुपये में खरीदा। सीजन-4 के लिए खिलाड़ियों की शुक्रवार को मुंबई में नीलामी हुई।

नीलामी में आठ टीमों को सीजन-3 में शामिल अपने दो खिलाड़ियों को रिटेन करने की सुविधा दी थी। उत्तर पश्चिम रेलवे में क्लर्क मोहित को सीजन-1 के लिए पहली नीलामी में 5.75 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन


संदीप नरवाल पर तेलगु टाइटंस ने 45.5 लाख रुपये की सफल बोली लगाई। यू मुंबा ने जीवा कुमार को 40 लाख रुपये में बरकरार रखा। सीजन-4 का आयोजन 25 जून से 31 जुलाई के बीच होगा।
विज्ञापन


पहले चरण के मुकाबले पुणे में होंगे जबकि दो सेमीफाइनल और फाइनल हैदराबाद में होंगे। ग्रुप-ए में शामिल अन्य सफल बोलियां इस प्रकार रहीं। जसमेर सिंह गुलिया (35.5 लाख, तेलगु टाइटंस), कुलदीप सिंह (30.4 लाख, पटना पाइरेट्स), सुरेंद्र नाडा (30 लाख, बंगलूरू बुल्स), धर्मराज चेरालथन (29 लाख, पटना पाइरेट्स), राकेश कुमार (26 लाख, यू मुंबा रिटेन), बाजीराव होडगे (20 लाख, पटना पाइरेट्स) और अजय ठाकुर (19 लाख, पुणेरी पलटन)। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें