हरियाण स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को पटना पाइरेट्स को 35-26 से पराजित किया। हरियाणा की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है। यूपी योद्धा और तमिल थलाईवास के बीच मुकाबला 28-28 से बराबर छूटा। यूपी योद्धा का यह इस सत्र में दूसरा मैच है जो बराबरी पर समाप्त हुआ। मध्यांतर तक यूपी योद्धा की टीम 16-11 से आगे थी, लेकिन तमिल थलाईवास के रेडर्स ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को वापसी दिलाई। दूसरे हाफ में थलाईवास का प्रदर्शन अच्छा रहा और 17-12 से आगे रहने के कारण वह मैच बराबर करवाने में सफल रहा।