हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग में शनिवार को अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही दिल्ली दबंग को 47-25 से हरा दिया। पिछली बार जब दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब दिल्ली ने 41-21 से जीत हासिल की थी लेकिन कोलकाता चरण के मैच में हरियाणा ने पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया। हरियाणा के रेडरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 26 अंक बटोरे जबकि दिल्ली के रेडर 19 अंक ही ले पाए।
अन्य मुकाबले में मेजबान बंगाल वॉरियर्स ने पहले हाफ में मिली दो अंकों की बढ़त गंवाकर गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस से 25-25 से टाई खेला। मध्यांतर तक बंगाल के पास 15-13 की बढ़त थी लेकिन दूसरे हाफ में वापसी कर ली। एक मिनट पहले गुजरात की टीम 25-23 से बढ़त पर थी लेकिन अंतिम क्षणों में बंगाल कप्तान मनिंदर सिंह दो अंक दिला दिए। मनिंदर ने रेड से नौ अंक बटोरे। बलदेव ने तीन टैकल प्वाइंट लिए।